फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pooja Express going from Delhi to Ludhiana via Rohtak instead of Panipat, Ambala

Rewari News: दिल्ली से पानीपत, अंबाला की बजाय रोहतक के रास्ते लुधियाना जा रही पूजा एक्सप्रेस

Tue, 23 Apr 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Pooja Express going from Delhi to Ludhiana via Rohtak instead of Panipat, Ambala
रेवाड़ी। दोपहर के समय रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पड़ा सुनसान। संवाद
रेवाड़ी। शंभू बॉर्डर के पास किसानों की तरफ से रेलवे लाइन जाम करने की वजह से ट्रेनें देरी से शुरू की जा रही हैं। इसकी वजह से इन दिनों रेलवे स्टेशन पर लोग काफी परेशान हैं। लोग स्टेशन पर तो पहुंच जाते हैं मगर बाद में मालूम चलता है कि उनकी ट्रेन पीछे से ही साढ़े 6 घंटे देरी से चलेगी। ऐसे में लोग अपना आधा दिन रेलवे स्टेशन पर बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन पूजा एक्सप्रेस रेवाड़ी से होते हुए दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना से जम्मू जाती है। किसानों की तरफ से रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण इस ट्रेन को अब दिल्ली से रोहतक के रास्ते लुधियाना जाना पड़ रहा है। रेवाड़ी से पानीपत, अंबाला जाने वाली सवारियों की संख्या काफी अधिक होती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिन लोगों ने उसी ट्रेन में टिकट बुक कराई होती है, जो लेट चल रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकरण ने बताया था कि 21 अप्रैल को लिंक रैक के देरी से आने के कारण गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेलसेवा 21 अप्रैल को अजमेर से अपने निर्धारित समय 14:15 बजे के स्थान पर 6 घंटे 30 मिनट देरी से 20:45 बजे संचालित की गई थी।
विज्ञापन


आज ये रहेगी ट्रेनों की स्थिति

गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मू तवी रेलसेवा 22 अप्रैल को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली दिल्ली तक संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा 22 अप्रैल को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली दिल्ली से संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर जम्मू तवी रेल सेवा 22 अप्रैल को अजमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेलसेवा 22 अप्रैल को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed