फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police will keep an eye on hoodlums, special police squad deployed

Rewari News: हुडदंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, विशेष पुलिस दस्ता तैनात

Sun, 24 Mar 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on hoodlums, special police squad deployed
रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में होली और दुल्हेंडी पर लगने वाले मेलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पर्व पर हुडदंग न करें। जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई की सूरत में रहेगा। सभी पीसीआर, राइडर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी, तुरंत मौके पर जाएं। त्याेहार पर कुछ शरारती तत्व या शराबियों द्वारा रंगों की आड़ में पुरानी रंजिश निकालने की कोशिश करते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विशेष चिकित्सक रहेंगे तैनात

ट्रामा सेंटर में होली को लेकर विशेष चिकित्सक लगाए गए हैं, जिससे कि कोई इमरजेंसी आती है तो मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा सके। सीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र यादव का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पानी की राशनिंग नहीं रहेगी

होली को लेकर शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। दो दिनों तक पानी की राशनिंग नहीं रहेगी। क्योंकि ऐसे समय में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। होली के अवसर पर पानी का अधिक उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed