{"_id":"68c30d8ee62523ea7f048e59","slug":"police-station-managers-patrolled-the-area-on-foot-and-took-feedback-from-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-225560-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: थाना प्रबंधकों ने क्षेत्र में की पैदल गश्त, नागरिकों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: थाना प्रबंधकों ने क्षेत्र में की पैदल गश्त, नागरिकों से लिया फीडबैक
विज्ञापन
फोटो : 22पैदल गश्त करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान थाना रामपुरा से इंस्पेक्टर विद्या सागर, थाना मॉडल टाउन से इंस्पेक्टर सीमा, थाना बावल से इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना कसौला से इंस्पेक्टर शिव दर्शन व थाना धारूहेड़ा से इंस्पेक्टर विनोद त्यागी ने अपनी टीमों के साथ क्षेत्र का दौरा किया।
गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों की रोकथाम करना और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना था। गश्त के दौरान थाना प्रबंधकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई कि हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
थाना प्रभारियों ने मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से भी सीधा संवाद किया और सुझाव आमंत्रित किए ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।