{"_id":"6782032d0c2c368f5a0cd958","slug":"police-conducted-special-search-operation-in-rampura-area-rewari-news-c-198-1-rew1001-213802-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने रामपुरा क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने रामपुरा क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन
Sat, 11 Jan 2025 02:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 09थाना रामपुरा क्षेत्र में जांच करते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
- फोटो : स्रोत-प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो ने संयुक्त रूप शुक्रवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव बधराणा, रामपुरा व मोहल्ला कुतुबपुर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों में संदिग्धों की जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र की जांच की। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को जिला पुलिस द्वारा गठित थाना रामपुरा पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो के जवानों ने रामपुरा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कांबिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन