फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police conducted a special search operation in Jatusana, interrogated the suspects

Rewari News: पुलिस ने जाटूसाना में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a special search operation in Jatusana, interrogated the suspects
फोटो : 9थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडों के जवान जाटूसाना थाना क्षेत्र में विशेष स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने कमांडो और डॉग स्क्वॉड के साथ बुधवार को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बेरली कलां, बेरली खुर्द व जाटूसाना में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों की जांच की। साथ ही बाहरी श्रमिकों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके परिचय पत्र की जांच की ।
पुलिस टीम ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। प्रबंधक थाना जाटूसाना सीमा कुमारी ने बताया कि सुरक्षा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। बुधवार को थाना जाटूसाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और कमांडो के साथ जाटूसाना थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगों से कहा है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता मिले तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed