रेवाड़ी।
पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त की। गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के साथ स्थानीय व्यक्ति व पुलिस के जवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए। इस दौरान शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह, रामपुरा थाना प्रभारी पीएसआई संजय, कसौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार, जगन गेट चौकी इंचार्ज एसआई संदीप कुमार, कुंड चौकी इंचार्ज एसआई योगेश कुमार व सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश कुमार ने गश्त की।