फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police and RPF conducted flag march in Khol area

Rewari News: पुलिस व आरपीएफ ने खोल क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

Tue, 03 Sep 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Police and RPF conducted flag march in Khol area
फोटो : 02रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व सेना के जवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



डहीना। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व आरपीएफ कर्मियों ने सोमवार को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
पुलिस व आरपीएफ ने थाना खोल क्षेत्र के गांव सीहा, कंवाली, डहिना, जैनाबाद, निमोठ व मंदोला में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि शांति एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों ने थाना खोल एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। मतदाता अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन








उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed