फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police alert on Republic Day, tight security arrangements will be made

गणतंत्र दिवस पर पुलिस सतर्क, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police alert on Republic Day, tight security arrangements will be made
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राव तुलाराम स्टेडियम में मनाए जा रहे जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में आंतरिक व बाहरी नाके लगाए गए हैं। यात्रियों के सामान की जांच कर उन्हें लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। राइडर व पीसीआर की ओर से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी थाना/चौकी प्रभारी को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने-2 थाना क्षेत्र में आने वाले मॉल, होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व पीजी होस्टलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी लें। किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। होटलों में बाहर से आकर जो भी लोग ठहरे हुए हैं, उनके बारे मे पूरी जानकारी हासिल करें। बाजारों, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। शहर के मुख्य चौराहों व रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। एसपी ने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए या कोई सूचना मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01274-225156 पर सूचित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत ही पुलिस से संपर्क कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह सद्भावपूर्ण तरीके से मने यही पुलिस का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed