फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PM to hold public meeting for 9 assembly candidates including Rewari-Gurugram

रेवाड़ी-गुरुग्राम सहित 9 विधानसभा प्रत्याशियों के लिए पीएम करेंगे जनसभा

Fri, 18 Oct 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
PM to hold public meeting for 9 assembly candidates including Rewari-Gurugram
रैली स्थान का जायजा लेते अनिल जैन व अन्‍य। - फोटो : Rewari
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अक्तूबर को रेवाड़ी और गुरुग्राम जिला सहित दक्षिण हरियाणा की 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रेवाड़ी के हुडा मैदान में जनसभा करेंगे। यह वही स्थान है जिस पर मोदी ने 6 साल पहले 13 सितंबर को 2013 में सैनिक रैली की थी। इसी दिन भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को भजापा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। ऐसे में रेवाड़ी में होने वाली रैली का मकसद जिले की तीनों विधानसभाओं के अलावा गुरुग्राम की चार व अटेली व नारनौल सीट सहित दक्षिण हरियाणा की विधानसभा सीटों को साधना है।
विज्ञापन

-रैली के परिणाम दक्षिण हरियाणा की राजनीति दे सकते हैं नई दिशा
टिकट वितरण से पहले ही रेवाड़ी विधानसभा सीट पर पर भाजपाइयों के बीच खींचतान चल रही है। इस सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत बेटी आरती राव के लिए टिकट के लिए अड़े हुए थे, लेकिन परिवारवाद के फार्मूले के सामने उनकी नहीं चल सकी। हालांकि अंतिम समय में वह अपने समर्थक को टिकट दिलवाने में जरूर कामयाब रहे। मौजूदा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के अलावा इस सीट पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला महामंत्री अमित यादव व रेवाड़ी सीट पर लगातार दो बार दूसरे नंबर पर रहे सतीश यादव को टिकट नहीं मिलने से भाजपा में खलबली मच गई। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास जहां निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, वहीं अन्य भाजपाई भी अन्य जिलों में चुनावी ड्यूटी दे रहे हैं। रैली में गुरुग्राम की बादशाहपुर, ग्रुरुग्राम, सोहना, पटौटी, रेवाड़ी की रेवाड़ी, बावल व कोसली और महेंद्रगढ़ की अटेली व नारनौल सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पक्ष में प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। बादशाहपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री की टिकट काटकर मनीष यादव को, गुरुग्राम में उमेश अग्रवाल की जगह सिंगला, रेवाड़ी में रणधीर सिंह कापड़ीवास की जगह सुनील यादव, अटेली में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के स्थान पर सीताराम को भाजपा ने टिकट दिया है। प्रदेश भाजपा की ओर से कुल 12 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इनमें से चार दक्षिण हरियाणा में है। ऐसे में यहां पर भाजपाइयों के बीच खींचतान ज्यादा देखी जा रही है। इसको देखते हुए ही अंतिम समय में प्रधानमंत्री की रैली का कार्यक्रम रखा गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मोदी की रैली के बाद चुनाव परिणाम दक्षिण हरियाणा की राजनीति की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत को बनाया गया है रैली का संयोजक
गुरुग्राम से लोकसभा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को रैली संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन बीते तीन दिन से रेवाड़ी में डेरा डाले हुए हैं। मोदी की रैली में सतीश खोला व अजय कांटीवाल को मुख्य मंच पर विजिब्लिटी के साथ एसपीजी के साथ समन्वय बनाने की जिम्मेदारी लगाई है। मुख्य मंच पर पास, पार्किंग व प्रवेशिका वितरण का काम जिला महामंत्री प्रीतम सिंह चौहान व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव को दिया गया है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे होने वाली जनसभा के लिए तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में सीएम के मौजूद रहने की भी संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed