{"_id":"6903b5b760931955d6071ad8","slug":"pm-surya-ghar-yojana-137-beneficiaries-received-rs-6698-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-228199-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर योजना : 137 लाभपात्रों को मिली 66.98 लाख की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर योजना : 137 लाभपात्रों को मिली 66.98 लाख की राशि
Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना के लाभपात्रों चेक वितरित करते कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार। स्रोत : निगम
कोसली। पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपमंडल के 137 लाभार्थियों को 66.98 लाख की राशि के चेक वितरित किए गए। छत पर सोलर पावर सिस्टम लगवाने से इन लाभपात्रों के घरों का बिजली बिल जीरो राशि तक का हो गया है।
बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार ने बताया कि अभी तक कोसली डिवीजन क्षेत्र में 1237 घरेलू एवं व्यावसायिक बिजली उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत एक किलो वाट के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार तीस हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन से दस किलोवाट तक के सोलर पावर सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान करती है।
इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार के लाभार्थी को 50 हजार की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि आज 137 लाभार्थियों को 66 लाख 98 हजार की राशि के चेक बांटे गए हैं। कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार ने बताया कि छत पर सोलर पावर सिस्टम लगवाने से आम आदमी को बिजली बिल में फायदा होने के साथ-साथ 24 घंटे घर में लाइट रहने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के उद्देश्य से इस स्कीम को लागू किया था। जिससे कि हर परिवार को सस्ती बिजली मिले और हर घर रोशनी से जगमगाता रहे।