फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PM Shri's students will increase their knowledge by visiting Odisha, Darjeeling

Rewari News: ओडिशा, दार्जिलिंग का भ्रमण कर पीएम श्री के विद्यार्थी बढ़ाएंगे ज्ञान

Sat, 26 Oct 2024 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
PM Shri's students will increase their knowledge by visiting Odisha, Darjeeling
रेवाड़ी। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले होनहारों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को ओडिशा, दार्जिलिंग, पचमढ़ी व केरल के चेरतला आलाप्पुड़ा का भ्रमण करवाया जाएगा। जिले से विद्यार्थी भ्रमण पर 18 से लेकर 24 नवंबर तक रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को यहां के सभ्यता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

भ्रमण से वापस लौटने पर विद्यार्थियों ने क्या सीखा और वहां पर क्या देखा इस पर एक प्रस्ताव भी लिखना होगा। शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए 9वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां, ट्रैकिंग, वैली क्रॉसिंग, रिवर क्राॅसिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग और वहां की प्रकृति व वातावरण का अध्ययन कराया जाएगा। ऐसे में कैंप काफी दिलचस्प होगा। बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ प्रकृति से जुड़े रहस्यों से अवगत करवाना है। इससे विद्यार्थियों को किताबों से अलग की दुनिया के बारे में ज्ञान होगा। इससे विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन


जिले में संचालित आठ पीएम श्री विद्यालय की लिस्ट

-पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कापड़ीवास
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास
-पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रेवाड़ी
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी
-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा
----------

वर्जन :

सरकार की ओर से हर साल इस तरह के भ्रमण का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थी प्रकृति को नजदीक से देख सकें और होने वाली प्राकृतिक घटनाओं का अवलोकन भी कर सकें। इसे लेकर विद्यार्थी भी काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य पीएम श्री विद्यालय, बिठवाना रेवाड़ी।

--------

वर्जन :

पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रकृति का ज्ञान करवाने के लिए भ्रमण पर ले जाया जाएगा। विद्यार्थियों को ओडिशा, दार्जिलिंग, पचमढ़ी व केरल का भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को यहां के सभ्यता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed