{"_id":"67a8f095c1b0dbfb4a06f664","slug":"pm-modi-will-discuss-exams-today-digital-displays-installed-in-schools-rewari-news-c-198-1-fth1001-215042-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परीक्षा पर आज चर्चा करेंगे पीएम मोदी, विद्यालयों में लगे डिजिटल डिस्प्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परीक्षा पर आज चर्चा करेंगे पीएम मोदी, विद्यालयों में लगे डिजिटल डिस्प्ले
Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 08परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी
- फोटो : नगर में एक दुकान के पास धमाचौकड़ी मचाते बंदर।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में दिखाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दिखाना अनिवार्य है।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी विद्यालयों में दिखाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले का प्रबंध करवाया गया है। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी शामिल होंगे। इसके लिए अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। निदेशालय ने कार्यक्रम कोई कोताही नहीं बरतने का आदेश दिए है। जिले में कार्यक्रम दिखाने के लिए स्क्रीन, एजुसेट, इंटरनेट इत्यादि व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब 1.25 लाख विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी विद्यालयों में दिखाया जाएगा। वहीं, जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के सेक्टर-4 स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ ही जिले के ऐसे विद्यालय भी शामिल हो सकेंगे जिस विद्यालय में प्रसारण से संबंधित व्यवस्थाएं नहीं हो सकी हैं।
-- -- -- -- -
चर्चा से तनावमुक्त माहौल होता है तैयार
साल 2018 में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, अध्यापक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ परीक्षा से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं। वहीं, अध्यापकों का कहना है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों पर आने वाले परीक्षा के तनाव को कम करना है।
विज्ञापन
-
वर्जन
परीक्षा पर चर्चा के संबंध में डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारियों, सभी सहायक परियोजना समन्वयक, बीआरसी, एबीआरसी व सभी विद्यालयों प्राचार्यों को कार्यक्रम देखने व सुनने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
वर्जन
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाना है। इसके लिए सभी स्कूलों में व्यवस्था की गई है। जिलास्तर पर कार्यक्रम शहर के सेक्टर-4 स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होगा। इसके लिए सभी विद्यालय मुखिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।-डॉ. अशोक नामवाल, डीएमएस शिक्षा विभाग रेवाड़ी।