फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Players won eight medals in the international taekwondo competition

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते

Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Players won eight medals in the international taekwondo competition
विजेता खिलाड़ियों को सम्मान करते कोच। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। मलेशिया के कुआलम्पुर स्थित टीटीवांगसा स्टेडियम में एक से तीन मई तक आयोजित 13वीं स्पीड पावर इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में रेवाड़ी के आठ खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 देशों के लगभग 1,200 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें मलेशिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत के 75 सदस्यीय दल में रेवाड़ी जिले के आठ खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

चिराग यादव ने स्वर्ण पदक, प्रिया और ज्योति ने रजत पदक जीते। इसके अलावा प्रियंका कुमारी, यशिका सैनी, हर्ष कुमार, पल्लवी और नेहा कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर रेवाड़ी पहुंचने पर खिलाड़ियों का ताइक्वांडो एमच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निशांत यादव, चेयरमैन उत्तम सिंह एडवोकेट, खजांची होशियार सिंह, उपाध्यक्ष श्रुति शर्मा, नरेश यादव तथा प्रशिक्षक दीपचंद यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक दीपचंद यादव ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा तथा आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed