{"_id":"6918c89bfd67d160280769e0","slug":"players-showed-their-strength-in-igu-inter-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-228971-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू अंतर महाविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू अंतर महाविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कॉलेज आने पर सम्मानित करता स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। गवर्नमेंट कॉलेज अटेली में आयोजित आईजीयू अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग की एक दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इसमें केएलपी कॉलेज के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए कई भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया।
59 किलोग्राम भार वर्ग में भानु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 355 पॉइंट्स, 73 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्कर ने 365 पॉइंट्स और 66 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष सैनी ने 410 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल रहा।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र निरंतर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्सना सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।