फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Physicians of Gurugram dominated the state level sports competition

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम के चिकित्सकों का रहा दबदबा

Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Physicians of Gurugram dominated the state level sports competition
प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अतिथिगण। संवाद - फोटो : Rewari
दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आईएमए की ओर से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के 250 चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जयेश लेले थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस, शतरंज और 100 मीटर दौड़ के अलावा गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम के तहत महिला टेबल टेनिस में गुरुग्राम की टीम विजेता रही, जिसमे डॉ. दीपिका धींगरा, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. सारिका वर्मा थी तो दूसरे स्थान पर सोनीपत की टीम रही जिसकी खिलाड़ी डॉ. अंकिता राय , डॉ. नीरू जैन थीं। तीसरे स्थान पर भिवानी की टीम रही, जिसमे डॉ. वंदना पूनिया व डॉ. चंचल धीर खिलाड़ी थीं।
विज्ञापन

महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में गुरुग्राम डॉ. ज्योति यादव और दूसरे स्थान पर डॉ. दीपिका धींगरा व तीसरे स्थान पर रेवाड़ी की डॉ. रेखा यादव रहीं, जबकि पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में डॉ. प्रदीप जाखड़ पहले, दूसरे स्थान पर रेवाड़ी के डॉ. पंकज यादव व तीसरे पर डॉ. लोकेश यादव रहे। वरिष्ठ पुरुष वर्ग की दौड़ में रेवाड़ी के डॉ. संजय अग्रवाल विजेता रहे। डॉ. राजीव विग दूसरे स्थान पर और डॉ. रमेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुरुग्राम की डॉ. सारिका वर्मा प्रथम, रेवाड़ी की डॉ. पूनम यादव दूसरे व रेवाड़ी की ही डॉ. नीलम यादव तृतीय स्थान पर रहीं। महिला टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की डॉ. रश्मि गुप्ता प्रथम, वहीं की सारिका वर्मा दूसरे और रेवाड़ी की डॉ. सरोज मान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टेनिस प्रतियोगिता में अंबाला के डॉ. संदीप चीमा प्रथम, सोनीपत के डॉ. सुधांशु राय द्वितीय व गुरुग्राम डॉ. राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में अतीश सिंगला रेवाड़ी प्रथम, डा. आशु वर्मा गुरुग्राम द्वितीय व डॉ. प्रशांत त्यागी सोनीपत तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष एकल बैडमिंटन में डॉ. योगेंद्र सिंह प्रथम, डॉ. मोक्ष अरोड़ा द्वितीय स्थान पर व सोनीपत से डॉ. सुधांशु राय सोनीपत तृतीय स्थान पर रहे।

एकल गायन प्रतियोगिता में डॉ. आदेश सक्सेना प्रथम, फतेहाबाद की डॉ. नैन्सी चक्रवर्ती द्वितीय व रेवाड़ी से डॉ. तरुणा नेगी यादव तृतीय स्थान पर, जबकि गुरुग्राम के वरिष्ठतम डॉक्टर डॉ. इंद्रपाल नांगिया को श्रोता पसंद का विशेष प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। युगल गायन में रेवाड़ी के डॉ. आदेश सक्सेना व डॉ. तरुणा की जोड़ी को प्रथम, डॉ. ललित सक्सेना व डॉ. उर्मिला यादव रेवाड़ी द्वितीय व भिवानी की डॉ. नरेंद्र तनेजा व डॉ. स्वस्ति शर्मा की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। डॉ. विजय कुमार व डॉ. विवेक गर्ग कैथल की जोड़ी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। आईएमए हरियाणा के प्रधान प्रोफेसर डॉ. करण पूनिया व आईएमए रेवाड़ी प्रधान डॉ. पवन गोयल व उनकी पूरी टीम द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि बावल के एसडीएम संजीव कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed