फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PG owner got girls' bank account opened and gave it to cyber thugs, two accused arrested

Rewari News: पीजी मालिक ने लड़कियों का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को दिया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
PG owner got girls' bank account opened and gave it to cyber thugs, two accused arrested
फोटो : 24पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने पीजी मालिक की तरफ से पीजी में रहने वाली लड़कियों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला डीग के गांव झेंझपूरी निवासी हारुन व जिला गुरुग्राम के गांव जटोला निवासी प्रवीण यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पीजी मालिक सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, 24 दिसम्बर 2021 को राजेश पायलट चौक स्थित एक पीजी में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल स्थित एक कंपनी में काम करती है। पीजी के मालिक हितेश सोनी ने उसका व पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियों का बैंक में खाता खुलवा दिया, लेकिन नए बैंक खातों की किट उन्हें नहीं दी गई। किट मांगने पर पीजी मालिक हितेश ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनके खातों का किट दे देगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी मेल पर उसके नए बैंक अकाउंट में से 12 लाख रुपये क्रेडिट व डेबिट होने का मैसेज आया। जिस पर उन्हें शक हुआ कि उसका नया खाता साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त चार आरोपी हितेश सोनी, रोहित उर्फ मोनू, इनाम उर्फ इक्का व यूसुफ खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने हारून व प्रवीण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed