{"_id":"693329970676b8859802dc04","slug":"pg-exams-to-be-held-in-two-shifts-from-december-11-at-igu-rewari-news-c-198-1-fth1001-229937-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में 11 दिसंबर से दो पाली में होगी पीजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में 11 दिसंबर से दो पाली में होगी पीजी की परीक्षा
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) की ओर से स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीजी के सभी विषयों की परीक्षाएं 11 दिसंबर को एक ही दिन आयोजित होंगी। परीक्षाएं दो सत्रों सुबह और शाम में संपन्न होंगी।
सुबह की परीक्षा का समय सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 12 बजे तक निर्धारित किया गया है जबकि शाम का सत्र 2 से 5 बजे आयोजित की जाएंगी। विवि ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड और बिल्डिंग नोटिस में दिए गए विवरण के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका और प्रश्नपत्र प्राप्त करते ही उनकी जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत केंद्र अधीक्षक को सूचित करें। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे उत्तर सावधानीपूर्वक लिखें क्योंकि निश्चित उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त नई उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जिले के 6 सरकारी और 3 एडेड कॉलेजों से करीब 600 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्र रिवीजन में जुट गए हैं। अभिभावक भी बच्चों को तैयारी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।