{"_id":"662d7574f652cb404b01a534","slug":"people-worried-due-to-lack-of-drainage-of-dirty-water-rewari-news-c-198-1-rew1001-203783-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान
Sun, 28 Apr 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाकली मोड के पास जमा गंदा पानी। संवाद
कोसली। उपमंडल के गांव भाकली में ग्राम पंचायत के अधीन भाकली मोड़ के आसपास की गलियों के लोग गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान हैं। नालियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदबू ने परेशानी और बढ़ा दी है।
भाकली मोड़ निवासी विपिन, अंकित, अनिल, कुमार, हिमांशु, सुरेंद्र, सतीश कुमार आदि ने बताया कि यह समस्या भाकली एक और भाकली दो की पंचायत अलग-अलग होने से उत्पन्न हुई है। पहले इन नालियों का पानी भाकली स्थित जोहड़ में चला जाता था। जब से पंचायत अलग हुई इन नालियों को शिविर लाइन से जोड़ दिया गया था। हाल ही में कुछ गलियों की नालियों को जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह कहते हुए काट दिया गया कि इससे सीवर ब्लॉक होने की स्थित उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने सीवरों को तो ब्लॉक होने से बचा लिया, लेकिन लोगों को बदबू सहने के लिए छोड़ दिया है। इस बाबत सरपंच प्रतिनिधि विजय पूनिया ने बताया कि भाकली दो पंचायत के पास जमीन नही है। उन्होंने इस बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। प्रदीप, रविंद्र, अभिषेक, रमेश, करतार, पुष्पा देवी, श्रवण कुमार, उत्तम, अशोक और सुनीता का कहना है कि उनके पास पंचायती जमीन नहीं है जिसमें इस पानी की निकासी की जा सके। परेशान होकर उपमंडल अधिकारी कोसली को इस बाबत लिखित शिकायत देकर समाधान करवाने की अपील की है। साथ ही निवेदन किया है कि जब तक कोई स्थाई समाधान न हो जाए, तब तक नालियों को सीवर लाइन से जाली लगाकर जोड़ दिया जाए। लोगों ने कीटनाशक का छिड़काव भी समय समय पर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पंचायत से भी बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। -नीरज, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग