फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People stop the infection by putting themselves on lockdown: Rao Inderjeet

जनता स्वयं लॉकडाउन लगाकर करोना संक्रमण को रोके : राव इंद्रजीत

Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
People stop the infection by putting themselves on lockdown: Rao Inderjeet
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता से स्वयं को लॉकडाउन करने अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने जनता से कहा कि रेवाड़ी में तेजी से फैल रहे करोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता स्वयं को लॉकडाउन करने की पहल करें। उन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए व्यापारी संगठनों का मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

राव ने कहा कि करोना संक्रमण को रोकना बड़ी जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह से दूरभाष पर हालात पर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। राव ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई में निरंतर सुधार आ रहा है और इसमें अधिक सुधार करने की आवश्यकता है। राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े अस्पतालों के साथ ही छोटे अस्पतालों का भी ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान ध्यान रखा जाए। राव इंद्रजीत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि लोगों को सब्जी व फल उनके मोहल्ले में मिल सके, ताकि वे सब्जी मंडी में न आए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के व्यापारियों ने स्वयं अपनी दुकानों को बंद रखना शुरू किया है, जो काबिले तारीफ है। राव ने बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मल्टीनेशनल कंपनियों से भी अपील की है कि वे अपने कार्यालयों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दें और वर्कफ्रॉम होम की नीति को अपनाएं। इससे करोना संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा में जुटे सरकारी व निजी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया है और जनता से अपील की है कि वे उनका सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed