फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People should be motivated to get family identity card made: Kundu

परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए लोगों को किया जाए प्रेरित ः कुंडू

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People should be motivated to get family identity card made: Kundu
एसीएस वीएस कुंडू समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रेवाड़ी जिले के प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू ने जिले में अधिक से अधिक लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में परिवार पहचान पत्र, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, कोविड वैक्सीनेशन, डीएपी उपलब्धता, फसल खरीद, स्ट्रीट लाइट व सड़कों की मरम्मत से संबंधित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि सात वर्षों में केंद्र व हरियाणा सरकार के कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु अंत्योदय यानि अंतिम व्यक्ति का कल्याण रहा है। दोनों ही सरकारों ने गरीबों के उत्थान को समर्पित कई कार्यक्रम व योजनाएं चलाई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई हुई है, जिसका जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन बेहद कारगर है। प्रशासन को चाहिए कि वे इस बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को पहली व दूसरी दोनों डोज लगवाई जाए।
विज्ञापन

एसीएस ने डीसी को निर्देश दिए कि वे लोकनिर्माण विभाग द्वारा नप रेवाड़ी क्षेत्र में लगी हुई 682 स्ट्रीट लाइटों को कमेटी का गठन करके स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद रेवाड़ी को हैंडओवर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि वे रतनथल बांस गांव के खेतों में पानी की निकासी तुरंत करवाएं, ताकि किसान फसलों की बुआई कर सकें। डीसी यशेंद्र सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को रेवाड़ी में चल रहे परिवार पहचान पत्र कार्य, कोरोना टीकाकारण, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, डीएपी उपलब्धता सहित अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डीसी ने एसीएस को बताया कि जिले में खाद का वितरण प्रभावी रूप से किया जा रहा है। प्रशासन डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए सजग है। डीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से समाज में अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, सीटीएम रोहित कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सचिन भाटी, ईओ एमसी रेवाड़ी अभय सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डीएफएसओ अमित शेखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed