फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People hit the lock on the gate of the Department of Health

अफसरों की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

Wed, 10 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Sep 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

पीने के लिए गंदा पानी, उफनते सीवरेज, टूटी गलियां और बिजली कटौती का समाधान नहीं होने से नाराज वार्ड-12 के लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। पार्षद गुरदयाल नंबरदार के नेतृत्व में महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया गया। अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद ही गेट खोला गया।

विज्ञापन



गौरतलब है कि उत्तम नगर और विजय नगर मोहल्ले में पीने के लिए गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सीवरेज से पानी निकलकर सड़कों पर फैल रहा है। इससे उठाने वाली बदबू से लोग परेशान है। बिजली कटौती से बुरा हाल है। दोनों मोहल्ले के लोगों ने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन इस कोई ध्यान नहीं दिया गया। समस्या और शिकायत को अनसुना तथा अनेदखा किया जा रहा था। इस पर उनका गुस्सा फूट गया। मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे काफी महिलाएं और पुरुष जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे हंगामा और नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।  
विज्ञापन



लोगों का कहना था कि कई बार आला अधिकारियों को वार्ड-12 के अंतर्गत आने वाले विजय नगर और उत्तम नगर की समस्या के बारे में अवगत कराया गया, मगर उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। मंगलवार को यहां विभाग के एससी उमेश भारद्वाज और एक्सईएन राकेश से मिलने पहुंचे तो विभाग के अन्य अधिकारियों ने दोनों के चंडीगढ़ में होने की बात कहते हुए टरका दिया। इससे उनका गुस्सा भड़क उठा। कार्यालय में ताला जड़ा होने के कारण कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आश्वासन पर खोला ताला
जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगने की सूचना प्रशासन तक पहुंची। इस पर तहसीलदार और मॉडल टाउन एसएचओ मौके पर पहुंचे। उनके बुलाने पर विभागीय अधिकारी इंद्रजीत यादव ने पार्षद और मोहल्ले के लोगों से सफाई की त्वरित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सीवर की समस्या बुधवार को दूर हो जाएगी, जबकि अन्य विभागों को उनकी समस्या के संबंध में अवगत कराने की तहसीलदार ने बात कही। इस पर करीब 12 बजे मुख्य दरवाजा पर लगा ताला खोला गया।


क्या हादसे का इंतजार है?
लोगों को समझाने पहुंचे विभाग के एक अधिकारी से उत्तम नगर निवासी संतोष देवी ने कहा कि क्षेत्र में सीवर के ढक्कन खुले हैं और आप समझाने की बात कर रहे हैं। ढक्कन लगाने के लिए किस हादसे का इंतजार कर रहे हैं?  शकुंतला देवी का कहना था कि क्षेत्र की गलियां बेहद खराब हैं। लोग और क्षेत्र के बच्चे यहां आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार इस संबंध में अधिकारियों से कहा, लेकिन किसी की कोई नहीं सुनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed