फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People got relief from the jam caused by encroachment

अतिक्रमण से लगने वाले जाम से लोगों को मिली राहत

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People got relief from the jam caused by encroachment
कोसली के बाजार में अतिक्रमण हटाती पुलिस। संवाद - फोटो : Rewari
पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को कोसली के बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किराया वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रामचंद्र सहायक उपनिरीक्षक ने बाजार में पहुंचकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किराया वसूलने वाले दबंग लोगों को हटाने का काम शुरू किया। लोग प्रशासन की ओर से इन्हें हटवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर के कुछ दबंग लोगों ने कोसली रोड पर रेलवे बाउंड्री के साथ-साथ अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। जिनकी वजह से शहर में बार-बार जाम लगता है। कार्रवाई के बाद लोगों ने कहा कि शहर में दिनभर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके लिए उस निरीक्षक रामचंद्र यादव व थाना प्रभारी मनोज कुमार बधाई के पात्र हैं। इस विषय में लोक निर्माण विभाग के जेई युधबीर का कहना है कि उन्होंने केवल उन लोगों को रोड से हटवाया है जो आवाजाही में बाधा बन रहे थे और शहर में जाम लगता था। जाम की समस्या से लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed