{"_id":"655659611177263a99019da1","slug":"people-are-worried-due-to-increasing-pollution-aqi-is-crossing-300-daily-rewari-news-c-198-1-rew1001-6587-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान, रोजाना 300 पार कर रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान, रोजाना 300 पार कर रहा एक्यूआई
Thu, 16 Nov 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 21
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिवाली के बाद से प्रदूषण से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। वीरवार को भी एक्यूआई 344 दर्ज किया गया है। प्रदूषण का स्तर लगातार 300 को पार कर रहा है जोकि शरीर के लिए हानिकारक है। दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ चुका है। सोमवार को प्रदूषण का स्तर 300 के पार दर्ज किया गया था, मंगलवार और बुधवार को भी स्थिति इसी तरह की रही है। प्रदूषण का स्तर अब कब ठीक होगा, इसे लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि अभी मौसम में किसी भी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। कुछ दिनों पहले जब प्रदूषण का स्तर कम हुआ था इसका सबसे बड़ा कारण मौसम में बदलाव होना बताया गया था। प्रशासन की ओर से भी पटाखे फोड़ने को लेकर सख्त मनाही की गई थी। साथ ही पटाखे बेचने पर भी प्रतिबंध था। उसके बावजूद धड़ल्ले से पटाखे बेचे गए और जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। यही कारण है कि जिले की हवा फिर से लगातार प्रदूषित होती जा रही है।
न्यूनतम तापमान में आई कमी
पिछले सप्ताह हुई हल्की बरसात से ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बरसात के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम ठंडा होने लगा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान पहली बार इस स्तर पर आया है।
मौसम बदलने से वायरल के मरीजों की बढ़ी संख्या
लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक, व सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नागरिक अस्पताल के नेत्र वार्ड में वीरवार को 150 की ओपीडी दर्ज की गई है, जिसमें से 100 मरीज ऐसे हैं जिन्हें आंखों में जलन की समस्या थी। इसके अलावा सांस लेने में होने वाली कठिनाई का सामना कर रहे मरीज भी सामने आए हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 20 से 30 मरीज सामने आ रहे हैं। रोजाना 300 से 400 वायरल के मरीज सिविल अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण की ये रही स्थिति
दिन एक्यूआई
वीरवार 344
बुधवार 346
मंगलवार 379
सोमवार 343
रविवार 228