फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are troubled by the fear of monkeys during the day and dogs at night.

दिन में बंदर और रात में कुत्तों के डर से लोग परेशान

Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the fear of monkeys during the day and dogs at night.
धारूहेड़ा। क्षेत्र में लोग दिन में बंदर और रात में कुत्तों के डर से परेशान हैं। प्रतिदिन किसी न किसी व्यक्ति को बंदर और कुत्ता काटकर घायल कर रहे हैं। अब लोग घर के बच्चों और अपनों पड़ोसियों को आगाह करने लगे हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार ही नहीं यहां कस्बा के हाउसिंग बोर्ड में भी कुत्तों और बंदरों का आतंक है। सुबह छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने का समय हो या बाजार से खरीददारी करने जा रही महिलाओं को, बंदरों व कुत्तों से सावधान रहना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पर कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घूमती कुत्तों की टोलियां और छतों पर बेधड़क उछलते कूदते बंदरों ने आम जनता का चैन छीन लिया है। हाउसिंग बोर्ड के साथ ही अन्य कई कॉलोनियों और वार्डों में बंदर और कुत्तों का आतंक है। वहीं वन विभाग और पालिका भी कोई खास प्रयास नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कुत्तों ने हमलाकर पैर में काटकर किया जख्मी
सेक्टर छह निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह स्कूल से जब घर पर आ रहा था कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर छह पुलिस थाने के पीछे जैसे ही घर की तरफ मुड़ रहे थे कि अचानक से चार-पांच कुत्तों का एक झुंड उन पर हमला कर दिया। जब तक वह संभल पाते कुत्तों ने उनके एक पैर पर दांत से जख्मी कर दिया। इतने में आसा पास के लोग मौके पर पहुंचे तब कुत्ते वहां से भाग गए।
--------------------
लोग न आते तो हो सकती थी बड़ी घटना
सेक्टर छह निवासी राम सिंह ने बताया कि वह यहां के एक कंपनी में कर्मचारी हैं और ड्यूटी खत्म कर अपने घर के पास कंपनी के बस से उतरे थे। अचानक कुछ कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उनके दाएं पैर में काट कर गहरा घाव बना दिया। गनीमत रही कंपनी के कर्मचारी बस रुकवाकर मौके पर पहुंच गए वर्ना बड़ी घटना भी हो सकती थी।
---------------------
बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था, कुत्तों ने किया हमला
सेक्टर छह निवासी मनोज दूबे ने बताया कि रोज की तरह अपने घर के छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए सेक्टर छह पुलिस थाने के पास बस में बैठाने गये हुए थे। बच्चों को स्कूल बस में बैठा कर घर की तरफ वापस आ रहे थे। इसी बीच कुत्तों ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल अब जख्म कुछ भर गया है।
----------------
काम खत्म कर लौटने के दौरान कुत्ते ने काटकर किया घायल
धारुहेड़ा निवासी गीता देवी ने बताया कि वह धारुहेड़ा हाउसिंग बोर्ड में मकानों में काम करती हैं। प्रतिदिन लोगों के घरों में साफ सफाई व बर्तन तथा खाना बनाने का काम करती हैं। 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे जब वह एक मकान से काम खत्म कर दूसरी जगह जा रही थी तब उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

----------------
दूध लेने जा रही थी, कुत्तों ने काटकर जख्मी किया
हाउसिंग बोर्ड निवासी बिनोद देवी ने बताया कि वह प्रतिदिन शाम को दूध लेने पास के गढ़ी गांव में जाती हैं। 10 दिसंबर की शाम 4 बजे वह रोज की तरह घर से निकल कर कुछ दूरी पर पहुंची ही थीं कि अचानक कुछ कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। घटना के दौरान उनके शोर मचाने पर घर के लोग वहां पहुंच गए और कुत्तों को भगाया। हालांकि, कुत्तों ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed