फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are falling ill due to change in weather, definitely take doctor's advice

Rewari News: मौसम बदलने से लोग पड़ रहे बीमार, डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to change in weather, definitely take doctor's advice
फोटो: 03रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। तापमान में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा श्वास, दमा और एलर्जी से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से 400 मरीज इलाज व सलाह के लिए पहुंच रहे हैं। अक्सर बादल छाने और सर्द हवा चलने के कारण ठंड बढ़ी है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। सुबह व रात की सर्द हवा सांस के रोगियों के लिए परेशानी का कारण है। डाॅक्टरों के अनुसार सुबह सैर सपाटे या अन्य किसी काम से बाहर जाना है तो हल्के गर्म कपड़े जरूर पहने। सर्द हवा की वजह से सेहत खराब कर सकती है। रात को निकलते समय भी ध्यान रखना जरूरी है। खुले में टहलने पर प्रदूषित कण सांस के सहारे भीतर जाते है और उससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा बंद कमरे या ठंडे कमरे में बैठने या सोने के बाद खुली हवा में जाने से इंफेक्शन फैलने की संभावना रहती है। बंद कमरे में अधिक लोग जब एक साथ बैठते है। उसमें भी सांस लेना मुश्किल होता है। मौसम में हुए एकाएक बदलाव के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ी है।



बीमारी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक है कि गर्म पानी पीना चाहिए। दमा के मरीज धूल, धुआं से दूर रहें। घरों से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करें, बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी गर्म कपड़े पहनाएं, किसी भी बुखार, खांसी से ग्रस्त मरीज के संपर्क में अन्य लोग न आएं, खांसते व छींकते समय मुंह पर रुमाल अवश्य रखें। यह सामान्य वायरल है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक से दवाई लें, जिससे कि वायरल चार से पांच दिनों में ठीक हो सके।
विज्ञापन


वर्जन
वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अधिक अंतर आना है। छोटे बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम में नमी अधिक है। जुकाम, शरीर में दर्द, सिरदर्द की समस्या से लोग ग्रहिसत हो रहे है।- डॉ. गौरव यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed