फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Participation in sports competitions gives women a sense of confidence: DC

खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से महिलाओं में आती है आत्मविश्वास की भावना : डीसी

Wed, 18 Feb 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Participation in sports competitions gives women a sense of confidence: DC
प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं महिलाएं। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने पुलिस लाइन परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ किया। तीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सुमित्रा प्रथम, सरोज देवी द्वितीय व कुमारी कमलेश तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनिता ने पहला, गीता ने दूसरा व मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में अनोखी सबसे आगे रही, दूसरा स्थान मंजू व तीसरा स्थान आशा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 300 मीटर रेस स्पर्धा में अंतिम प्रथम, रेखा द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सोनिल ने पहला, प्रवीन ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वर्ग की साइकिल रेस में सरिता ने सबसे आगे रहकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस रेस में अनीता ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीसी अभिषेक मीणा ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने टेबल टेनिस की नेशनल प्लेयर वैभवी, बॉक्सिंग खिलाड़ी ज्योति, आरती, शर्मिला, पूजा, पलछिन तथा पैरा एथलीट प्रमिला, सरला देवी व तमन्ना शर्मा को भी सम्मानित किया। तलवारबाजी की खिलाड़ी तेजस्विनी, वासु शर्मा, अंशिका राणा, प्रियंका यादव, निपूर्णा राव व नव्या यादव को भी पुरस्कृत किया गया।
डीसी ने फुटबाॅल खिलाड़ी नैना, शिवानी, लक्ष्मी व हर्षिता को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता, सीडीपीओ राधा यादव, सुमन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--------------
इससे पहले जिले के 6 खंडों में प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं
जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हर वर्ष खंड स्तर एवं जिला स्तर पर दो आयु वर्गों में इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे महिलाएं घर की सीमाओं से बाहर निकलकर अपने कौशल को पहचान सकें। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाता है। इससे पहले जिले के 6 खंडों में ये प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed