{"_id":"68bc78331e3bb0463507b9da","slug":"participation-in-cleanliness-drive-increased-np-officials-are-creating-awareness-rewari-news-c-198-1-rew1001-225265-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वच्छता अभियान में बढ़ी भागीदारी, नप अधिकारी कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वच्छता अभियान में बढ़ी भागीदारी, नप अधिकारी कर रहे जागरूक
विज्ञापन
फोटो : 1स्वच्छता अभियान के सफाई करते। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर पार्षद व स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से सफाई अभियान चलाया गया। जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र को साफ बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारी सफाई करते हुए लोगों को आसपास नियमित रूप से सफाई करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों की भागीदारी से ही शहर को गंदगी से मुक्त किया जा सकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है और लोगों को कचरा सड़क अथवा गली में डालने के स्थान पर डस्टबिन में एकत्रित करते हुए कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डीएमसी ने कहा कि यह एक निरंतर कार्यक्रम है, इसे अपनी आदत बनाते हुए नियमित सफाई कार्य करें। नियमित सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी बढ़ जाती है। इसका सीधा प्रभाव पानी निकासी पर पड़ता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सभी वार्डों में नियमित रूप से गलियों एवं नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए और प्रत्येक वार्डों में विभिन्न विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारी अपने अपने वार्डों में निगरानी कर रहे है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी अपने अपने वार्ड क्षेत्र में लोगों को सफाई का महत्व समझाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीमें रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा फेंकने वालों पर अब कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है।