फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Parents are moving towards government schools: Dr. Banwari

शैक्षणिक माहौल को रचनात्मक बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर : डा बनवारी लाल

Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Parents are moving towards government schools: Dr. Banwari
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालयों से बढ़कर आधुनिक सुविधाएं और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा रहा है। परिणामस्वरूप अभिभावकों और विद्यार्थियों का रुझान सरकारी विद्यालयों की ओर निरंतर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को आधारभूत, ढांचागत विकास के साथ सुखद शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जा रहा है। वह बुधवार को आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बोलनी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को लेकर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के चलते जहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आमजन को सरकार की भावी योजनाओं से भी रूबरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार परक शिक्षा देने पर सरकार का पूरा फोकस है। आज के डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन और अध्यापन कार्य से शैक्षणिक स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शिक्षक सामाजिक अभियंता होता है। वर्तमान दौर की चुनौतियों में भी शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि शैक्षणिक माहौल को रचनात्मक एवं रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को विचारशीलता पर जोर देना होगा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह, प्रिंसिपल रामपाल यादव, गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष राजपाल, बावल मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, युद्धवीर फोगाट, दलेल सिंह चौहान सरपंच टांकडी, नरेश सरपंच बोलनी, पुष्प कुमार, प्रमोद, हनुमान छावड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed