फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Parent teacher meeting will be held today in 398 primary schools of the district

Rewari News: जिले के 398 प्राथमिक विद्यालयों में आज होगी अभिभावक शिक्षक बैठक

Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Parent teacher meeting will be held today in 398 primary schools of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 398 प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) होगी। इनमें 17 हजार विद्यार्थियों के अभिभावक हिस्सा लेंगे।
मेगा पीटीएम में सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बिना बैग के विद्यालय में आएंगे। स्कूल में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक कई बिंदुओं पर विचार करेंगे। अभिभावकों को बताया जाएगा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए विभिन्न विषयों के गृहकार्य में अभिभावक कैसे मदद कर सकते हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों की सहभागिता, साप्ताहिक और आवधिक आकलन के आधार पर कक्षा में विद्यार्थी के समग्र प्रदर्शन पर चर्चा, विंटर पैकेट और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा, व्हाट्सएप समूह और सोशल मीडिया चैनलों पर चर्चा की जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया एवं डायट प्राचार्य सुभाष चंद के नेतृत्व में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मेगा पीटीएम आयोजित होगी।

पीटीएम के दौरान मटका दौड़, नींबू दौड़, एक पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, कविता प्रतियोगिता के साथ अध्यापकों की ओर से अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
सभी सरकारी विद्यालयों में मेगा पीटीएम आयोजित होगी। इसके विद्यालय मुखिया, खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड संसाधन समन्वयकों के साथ विभागीय दिशानिर्देश साझा किए गए हैं। पीटीएम में कई विषयों को लेकर चर्चा होगी। सर्दी की छुट्टियों के कार्य को लेकर विशेष रूप से चर्चा होगी। बच्चों को सर्दी में सुरक्षित रहने की भी सलाह दी जाएगी।-चरण सिंह, एफएलएन जिला समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article