फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Para shooter Srishti Arora selected in Indian team, will represent the country

Rewari News: पैरा शूटर सृष्टि अरोड़ा का भारतीय टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Tue, 26 May 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Para shooter Srishti Arora selected in Indian team, will represent the country
सृष्टि अरोड़ा को बधाई देते कोच विजय कुमार। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। शूटिंग अकादमी की होनहार पैरा पिस्टल शूटर सृष्टि अरोड़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप, पांचवी एशियन पैरा गेम्स और नोविस्टार वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

यह चयन आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महू (मध्य प्रदेश) में आयोजित नेशनल पैरा शूटिंग सलेक्शन ट्रायल-एक एवं दो में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इन ट्रायल्स में सृष्टि अरोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सृष्टि के पर्सनल कोच विजय कुमार ने बताया कि उनकी शिष्या सृष्टि अरोड़ा और निशा कवर ने ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया। सृष्टि अब आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सृष्टि दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रही हैं और भारतीय खेल प्राधिकरण की योजना के तहत चयनित हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विजय कुमार, माता-पिता और फिजियोथेरेपिस्ट को दिया।

कोच विजय कुमार ने बताया कि अकादमी की खिलाड़ी निशा कवर ने भी पिछले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed