{"_id":"66d61ea2041f811f1601a1e7","slug":"panipat-team-winner-in-tennis-ball-cricket-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-208841-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में पानीपत की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में पानीपत की टीम विजेता
Tue, 03 Sep 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। खेल के दौरान मैदान में एकत्रित हुए खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से राज्यस्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें पानीपत की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सुरभि गोयल, हरियाणा के महासचिव सुरेंद्र गहलोत और रेवाड़ी सचिव गोविंद शर्मा ने किया। 1 सितंबर को समापन पर प्रशांत यादव (सनी), ऋषि सिंगल और हेमंत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिला टेनिस बॉल संघ के सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, कैथल, अंबाला, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, जींद, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर आदि 16 जिलों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में लड़कों में पानीपत की टीम प्रथम, करनाल की द्वितीय और ऋषि ऑफ ग्रुप स्कूल रेवाड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में पानीपत प्रथम, कैथल द्वितीय और सोनीपत तीसरी स्थान पर रहा। सचिव सनी कुमार ने जिला सचिव और अंपायर को एक स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका सुमित कुमार, अनिल शर्मा, राहुल यादव, राहुल, अनुपम कुमार रहे। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के प्रधान त्रिवेंद्र गुप्ता ने रेवाड़ी में टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए रेवाड़ी में दो निजी स्कूलों में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।