फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Palwal DTO caught 50 Daggamar buses

पलवल डीटीओं ने 50 अवैध बसों को पकड़ा

Thu, 11 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Palwal DTO caught 50 Daggamar buses
डीटीओ की ओर से पकड़ी गई अवैध बसें। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर वीरवार को पलवल डीटीओ की ओर से 50 डग्गामार बसों पर कार्रवाई की। हाईवे पर 17 नवंबर तक विभिन्न जिलों की टीमों द्वारा यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

हाईवे पर पिछले काफी दिनों कई डग्गामार बसों का संचालन हो रहा था। कई बार अवैध बसों का उजागर होने के बाद रेवाड़ी और गुरुग्राम डीटीओ पर डग्गामार बसों पर अंकुश लगाने में असफल रहा था। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न डीटीओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। वीरवार की सुबह पलवल डीटीओ की टीम ने हाईवे पर पहुंचकर कार्यवाई की हैं तथा आगे विभिन्न जिलों से टीम आकर डग्गामार बसों पर कार्रवाई करेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों की 6 टीम हाईवे पर अभियान लगाकर डग्गामार बसों पर अंकुश लगाएगी। जानकारी के अनुसार कोई भी टीम किसी दिन भी आकर कार्रवाई कर सकती हैं।
विज्ञापन

जांच अभियान पूरा होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को सौंपेगी। इसके बाद रेवाड़ी-गुरूग्राम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली का लेखा जोखा तैयार किया जाएगा। जांच टीम में अधिकारियों और कर्मचारियों को भी संबंधित कार्यालय से रखने की बजाय एक दूसरे कार्यालय से लिए गए हैं। निदेशालय के इस कदम के बाद ट्रांसपोर्टरों से सांठगांठ करने वाले वाले कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed