फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Painful death of laborer in Rewari, Accident occurred due to falling in furnace of company

रेवाड़ी में श्रमिक की दर्दनाक मौत: रोबोट से टकराकर बॉयलर में गिरा मजदूर, आग की तेज लपटों में जला

Fri, 01 Sep 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

फैक्टरी के बॉयलर में श्रमिक गिरकर जिंदा जल गया। रोबोट मशीन से टकराने के बाद हादसा हुआ है। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Painful death of laborer in Rewari, Accident occurred due to falling in furnace of company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में वीरवार रात एक मजदूर रोबोट मशीन से टकराने के बाद बॉयलर में गिर गया। बॉयलर में जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने श्रमिक के शव को कब्जे में लेकर बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मजदूर की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर निवासी महिताब पुत्र आफताब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया और कंपनी के अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए। पुलिस के मुताबिक जो जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है, उसके मुताबिक दुर्घटना मजदूर के फैक्टरी में लगे स्वचालित रोबोट की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन


घटना के समय महिताब बॉयलर के पास खड़ा था। पीछे से रोबोट आया और वह युवक से टकरा गया। रोबोट से टकराने के बाद महिताब बॉयलर में जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जानकारी मिली है कि कंपनी में सात ऑटोमेटिक रोबोट व एल्युमिनियम गलाने की 10 भट्टियां संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित इस फैक्टरी में महिताब के काम करने का वीरवार को दूसरा दिन था। वह नाइट शिफ्ट में कार्य कर रहा था। रात को कार्य करते समय अचानक रोबेट की टक्कर लगने से बॉयलर में जा गिरा। आसपास के श्रमिकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कंपनी के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने श्रमिक के शव को बरामद कर कब्जे में लेकर बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया।

ठेकेदार के माध्यम से काम करता था महिताब
हादसे का शिकार हुआ मजदूर महिताब कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से कार्य करता था। वीरवार रात को कंपनी में उसे दूसरा दिन था। वह अकुशल श्रमिक था, इसके बावजूद उसे बॉयलर के पास या फिर भारी कार्य पर लगाया गया। श्रमिक संगठनों में घटना को लेकर काफी रोष है। संगठनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वह ठेकेदार के माध्यम से काम पर आया था।


इससे पूर्व भी हो चुके हादसे
बावल औद्योगिक क्षेत्र में इससे पूर्व भी फैक्टरियों में अनेक हादसे हो चुके हैं,जिनमें पांच से अधिक श्रमिकों की मौत हो चुकी है। हर मामलों में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही ही सामने आई है, लेकिन इन हादसों को रोकने के प्रति न तो कंपनी प्रबंधन गंभीरता से लेकर रहा है और न ही श्रम विभाग ही कोई कार्रवाई कर रहा है।

ये हो चुके हादसे

  • वर्ष 2015 में बावल में एक कंपनी में आग लगने से दो श्रमिक जिंदा जले
  • वर्ष 2016 में बावल के सेक्टर 6 की कंपनी में बाॅयलर फटने से श्रमिक की मौत
  • 18 दिसंबर वर्ष 2017 में कंपनी में बिजली की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हुई।
  • 15 मई 2018 को धारूहेड़ा की एक कंपनी में कार्य करते समय एक श्रमिक की मौत।
  • 14 मई 2023 को कंपनी में कार्य करते समय सिर पर भारी सामान गिरने से श्रमिक की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed