फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pagoda echoed with the chants of Bam-Bam Bhole, Jalabhishek of Shivling

रेवाड़ी: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय , शिवलिंग का जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoed with the chants of Bam-Bam Bhole, Jalabhishek of Shivling
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का सुबह से ही शिवालयों में आवागमन शुरू हो गया था। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को भांग पत्र, धतूरा, बेल पत्र, मदार का फूल, फल और मिठाई चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही दूध, केसर और शहद मिश्रित जल से अभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक का दौर दोपहर तक चलता रहा। इस मौके पर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस मौके पर शहर के मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों घंटेश्वर महादेव मंदिर मोती चौक, सेक्टर एक सोलहराही भूतेश्वर महादेव मंदिर, बारा पत्थर स्थित महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी स्थित श्रीशिव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित शिव चौक, लियो चौक स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, कुतुबपुर स्थित श्रीगोसाईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा अर्चना हुई। पौराणिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती से हुई थी। भगवान शिव के भक्तों द्वारा उनकी बरात निकाली जाती है। इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन

बारा पत्थर स्थित शिव मंदिर में कम पहुंच पाए श्रद्धालु
शहर के भाड़ावास रोड पर फाटक पर अंडरपास व ओवरब्रिज के निर्माण के चलते फाटक को एक साल के लिए रेलवे प्रशासन ने बंद करा दिया है। इसके चलते श्रद्धालुओं को इस बाद मंदिर में जाने की समस्या बनी रही। आसपास के लोग तो पैदल ही मंदिर चले गए लेकिन दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा में हुए कई कार्यक्रम
धारूहेडा। सेक्टर छह स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास मनाया गया। मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे रुद्राभिषेक, 8 बजे मूर्ति शृंगार, दोपहर 12 बजे भजन का आयोजन किया गया। दोपहर बाद में मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

------------------
ग्रामीण क्षेत्र में रही भारी भीड़
बावल। बावल व कुंड क्षेत्र के गांवों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गांव खोल के बाबा भैरोनाथ आश्रम, चिताडुंगरा, माजरा और मनेठी स्थित शिव मंदिर व क्षेत्र के अन्य कई गांवों में स्थित शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक लगी रही। दूसरी ओर बलवाड़ी स्थित सीताराम मंदिर, नांधा, मायण, मंदोला, अहरोद, बासदुधा, कुंड, मनेठी, माजरा, चिताडुंगरा, पाड़ला, ढाणी राधा, धवाना, लुहाना, मामड़िया, आलियावास स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सीहा व खालेटा स्थित मंदिरों में भी देर शाम तक कार्यक्रम जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed