{"_id":"6150b39b8ebc3e2bdd0d852f","slug":"pacs-will-be-computerized-transparency-will-come-in-the-works-dr-banwari-lal-rewari-news-rtk625217244","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्स को किया जाएगा कंप्यूटराइज्ड, कार्यों में आएगी पारदर्शिता : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्स को किया जाएगा कंप्यूटराइज्ड, कार्यों में आएगी पारदर्शिता : डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित करतीं हरकोफेड की एमडी सुमन बल्हा?
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारिता की प्रमुख इकाई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) को प्रदेश में कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा, ताकि इनके कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सके। वहीं एक ही छत के नीचे सहकारिता उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पैक्स को मल्टी सर्विस सेंटर में भी बदला जाएगा।
उन्होंने यह जानकारी बावल में हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफेड) द्वारा आयोजित कृषि अवसंरचना कोष विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए दी। सहकारिता मंत्री विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
विचार गोष्ठी में हरकोफेड की एमडी सुमन बल्हारा, डीडीएम नाबार्ड जगदीश पनिहार, एचएयू से डॉ. जोगेंद्र सिंह यादव, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक कपूर सिंह, वीटा से राजेंद्र शर्मा, डीपीएम आफताब अहमद, डा. शेखर यादव ने कृषि अवसंरचना कोष से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नपा बावल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह छिल्लर, पूर्व चेयरमैन अमर सिंह महलावत, महामंत्री ईश्वर सिंह चनेजा, मंडल अध्यक्ष अमर जीत सिंह, राजपाल सिंह, उमेद सिंह विधानसभा विस्तारक, किसान मोर्चा से हीरा लाल पनवाड़, कुलदीप चौहान, केशव मुदगिल, जयवीर योगी, रणबीर सरपंच आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
विज्ञापन
प्रदेश में एफपीओ के माध्यम से खर्च होंगे 3900 करोड़
सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सहकारिता का महत्व समझाते हुए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि अवसंरचना कोष की स्थापना की है, जिसमें हरियाणा में 3900 करोड़ रुपये एफपीओ के माध्यम से खर्च होंगे। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक एफपीओ का गठन करने की अपील की ताकि सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल को समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
मल्टी सर्विस सेंटर पर एक छत के नीचे मिलेंगे सहकारिता से जुड़े उत्पाद
मंत्री ने बताया कि एक दिन पहले नई दिल्ली में आयोजित हुए देश के पहले राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन की आधार इकाई पैक्स को मजबूत बनाने पर बल दिया। हरियाणा में इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सभी पैक्स इकाइयों को कंप्यूटराइज किया जाएगा। जिससे पैक्स के माध्यम से होने वाली गतिविधियां डीसीसी, हरकोफेड व नाबार्ड के संज्ञान में रहेंगी। इसी तरह पैक्स को मल्टी सर्विस सेंटर में बदला जाएगा, ताकि खाद, बीज आदि के साथ लोगों को वीटा, शुगर फेड, हैफेड सहित सहकारिता से जुड़े अन्य उत्पाद भी एक छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगे।