फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Oxygen will be supplied from Manesar plant in Rewari

रेवाड़ी में आक्सीजन की सप्लाई मानेसर प्लांट से होगी

Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oxygen will be supplied from Manesar plant in Rewari
रेवाड़ी में आक्सीजन सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम रव? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने कहा है कि जिले में आक्सीजन की सप्लाई सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मानेसर के प्लांट से की जाएगी। आक्सीजन की सप्लाई को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव सोमवार को जिला सचिवालय में आक्सीजन की सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पताल में बने पांच हजार लीटर लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई के लिए वेंडर से बात करें और इसकी सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में रोजाना आक्सीजन के लगभग 100 सिलिंडरों की आवश्यकता होती है। लेकिन कोविड मरीजों के बढ़ने से अब इसकी डिमांड लगभग 200 सिलिंडर हो गई है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में 109 आक्सीजन बेड है, जिसमें नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के 70 बेड भी शामिल हैं। बैठक में प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू बेड की भी समीक्षा की गई। जिसमें मात्रिका अस्पताल में 16, विराट 10, सिग्नस 4, देवज्योति में 5, डॉ. शिवरतन 16, शांति यादव में 4 आईसीयू बेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना के खतरे के बीच अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। लेकिन भिवाड़ी स्थित प्लांट से अचानक आक्सीजन की सप्लाई रोक दी गई थी। इसी को लेकर आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंथन हुआ और वीसी के माध्यम से डीसीओ अमन कुमार ने मानेसर प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था करवाई।

बैठक में सीटीएम रोहित कुमार, सीएमओ डॉ सुशील माही, एसएमओ डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. दीपक, ईओ नगर परिषद मनोज कुमार व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed