{"_id":"65e8b3ca1cbfce5e98021328","slug":"overloaded-19-vehicles-seized-fine-of-rs-1098-lakh-imposed-rewari-news-c-198-1-rew1001-201707-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओवडलोड 19 वाहन जब्त, 10.98 लाख लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओवडलोड 19 वाहन जब्त, 10.98 लाख लगाया जुर्माना
विज्ञापन
बावल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने दिल्ली जयपुर हाईवे पर 19 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। उन पर 10 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह सभी वाहन जयपुर की ओर से आ रहे थे, जिन्हें कसौला चौक के पास खाली पार्किंग में खड़ा करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तमाम बंदिशों के बावजूद ओवरलोड वाहन बेहिचक गुजर रहे हैं। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, एएसआई सचिन यादव, एएसआई कर्मपाल यादव की टीम ने आरटीए से मोटर वाहन ऑफिसर (एमवीओ) द्वारका प्रसाद को साथ लेकर बुधवार को हाईवे पर डेरा डाल दिया।
राजस्थान की ओर से आते हैं ओवरलोड वाहन
राजस्थान की ओर से बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन रेवाड़ी के रास्ते आगे की तरफ गुजरते हैं। इनमें ज्यादातर ओवरलोड वाहन पत्थर, बजरी, रोड़ी से भरे होते है। इनके अलावा टाइलों से भरे ओवरलोड वाहन भी इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। हाईवे से गुजरने वाले इन ओवरलोड वाहनों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम की तरफ से बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।