{"_id":"67b0e37870cb8833850f3b74","slug":"out-of-9756-students-9720-appeared-in-the-10th-english-exam-rewari-news-c-198-1-rew1001-215337-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 9756 विद्यार्थियों में से 9720 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 9756 विद्यार्थियों में से 9720 ने दी परीक्षा
Sun, 16 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 27परीक्षा देने के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के 25 परीक्षा केद्रों पर शनिवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 12वीं की एंटरप्रेन्योर और 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। 12वीं की एंटरप्रेन्योर विषय की परीक्षा में कुल 8 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 9756 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 9720 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली।
परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पैन ड्राइव व वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित थी। स्कूल वर्दी में ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और पेन के अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। फिलहाल नकल का कोई केस नहीं मिला है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। वहीं, बच्चों के साथ आए अभिभावक भी बाहर बैठकर बच्चों के आने का इंतजार करते दिखे।
दसवीं के विद्यार्थी अनिल, जतिन और सुभाष ने बताया कि पहला पेपर काफी अच्छा रहा है। तैयारी के अनुरूप ही प्रश्न पूछे गए थे। इसमें सभी विद्यार्थियों को पास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोमवार को 12वीं की फिजिकल एजुकेशन व 10वीं की म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित होगी। सीबीएसई की परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से 10वीं के 9 हजार 756 विद्यार्थी और 12वीं के 10 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
=
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को 12वीं की इंटर्नशिप और 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कल की सूचना नहीं मिली है।-विक्रम यादव, सीबीएसई को-आर्डिनेटर।