फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Out of 148 dengue patients, 120 recovered, seven new patients found

Rewari News: डेंगू के 148 मरीजों में से 120 हुए ठीक, सात नए मरीज मिले

Thu, 17 Oct 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Out of 148 dengue patients, 120 recovered, seven new patients found
फोटो: 27रेवाड़ी। शहर में डेंगू के लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 153 लोगों के रक्त के नमूने लिए। जांच में इनमें से 7 नए डेंगू मरीज मिले। इनमें कोसली के 3, भगवानपुर, कुंभावास, झज्जर चौक, जेल लाइन के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इनमें से 120 स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। अभी तक 120 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग ने अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में तैनात किए हैं। ये 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर सर्वे कर रही है। बुधवार को टीम ने करीब 44291 घरों में जांच की। इनमें करीब 30 घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने मालिकों को नोटिस दिया गया। जिलेभर के 15 लाख 2 हजार 418 घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच हो चुकी है। वहीं लार्वा मिलने पर 3732 घरों के मालिकों को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन




डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीमें बनाकर लार्वा जांच के लिए फिर से सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकतर घरों में रखी टंकी, कूलरों व खाली पड़े बर्तनों भरे पानी में लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लार्वा सबसे ज्यादा कूलर के पानी में मिल रहा है। अबतक रेवाड़ी शहर में 65, सीएचसी गुरवाड़ा में 15, सीएचसी मीरपुर में 23, सीएचसी बावल में 11, सीएचसी खोल में 9 और सीएचसी नाहड़ में 16डेंगू के केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल से लगातार बढ़ रहे केस : दो साल से लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 306 केस, वर्ष 2022 में 324 व वर्ष 2023 में 406 केस मिले थे। इस बार अक्तूबर आंकड़ा 148 पर पहुंच चुका है। अभी डेढ़ माह बाकी है। नवंबर तक डेंगू का असर रहता है।



डेंगू व मलेरिया के लक्षण
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर व साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इसी प्रकार सिर दर्द होना, शरीर में कंपन, ठंड लगना, थकान, बुखार आना, उल्टी होना, जी मिचलना, चक्कर आना मलेरिया के लक्षण हैं। यदि तेज बुखार हो तो अपना इलाज कराएं।

ऐसे करें डेंगू-मलेरिया से बचाव
मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।



-------------


वर्जन:
डेंगू को नियंत्रित करने के लिए टीमें घर-घर मच्छरों के लार्वे की जांच कर रही हैं। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। राहत की बात है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार केस कम मिल रहे हैं और लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं।- डॉ. अमित यादव-डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed