फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Opportunity for youth to get experience based training with Municipal Council

Rewari News: नगर परिषद के साथ युवाओं को अनुभव आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर

Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for youth to get experience based training with Municipal Council
रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माई भारत पोर्टल के माध्यम से जिले में नगर परिषद के साथ युवाओं को अनुभव आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से 2 माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को नगर परिषद से जुड़े प्रशासनिक कार्यशैली आदि विषयों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर कुल 120 घंटे का प्रशिक्षण और कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में विभाग की कार्यप्रणाली और विभागीय दायित्वों/अनुभवों के माध्यम से कार्यानुभव प्रदान करना साथ ही युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से सरकारी सेवाओं और लाभार्थियों के बीच के अंतर को मिटाना और ऐसे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो समाज में अपना सार्थक योगदान दे सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 7 मई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा। पात्रता मानदंड बारहवीं पास और कुल रिक्तियां 10 हैं। अभ्यार्थी आवेदन हेतु युवा पोर्टल पर जाकर के अंतर्गत अपने जिले का चयन कर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2025 है। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत विवरण या अन्य जानकारी हेतु नेहरू युवा केंद्र, रेवाड़ी, जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed