फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation Trekdown... 5 accused of murder, robbery, illegal arms smuggling arrested

Rewari News: ऑपरेशन ट्रेकडाउन... हत्या, लूट, अवैध हथियार तस्करी के 5 आरोपी पकड़े

Thu, 13 Nov 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Operation Trekdown... 5 accused of murder, robbery, illegal arms smuggling arrested
आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने हत्या, लूट, अवैध हथियार तस्करी व जानलेवा हमले के पांच अलग-अलग मामलों में पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने वर्ष 2019 में गांव लुहाना निवासी एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में संलिप्त 6 साल से फरार चल रहे पांचवें वांछित आरोपी गांव भानोत निवासी विक्रम उर्फ भोला को पकड़ा है।
इससे पूर्व शिकायतकर्ता गांव लुहाना निवासी संतोष की शिकायत पर इस मामले में चार आरोपी मनीषा, किस्मत, सुनील व नवीन पंडित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 9 मई को देर शाम सैनिक कॉलोनी कोसली निवासी एक दुकानदार का बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे वांछित आरोपी गांव सुरेहली निवासी गुगन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व शिकायतकर्ता आलोक की शिकायत पर परथाना कोसली के इस मामले में दो आरोपी टिंकू व आजाद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
तीसरे मामले में सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि उनकी टीम ने थाना जाटूसाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त दो साल से फरार चल रहे चौथे वांछित आरोपी सहसन निवासी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार किया है।

इससे पूर्व उनकी टीम ने इस मामले में तीन आरोपी संजीव उर्फ संजू, नरेंद्र व छिंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
चौथे मामले में बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को गांव नांगल तेजू निवासी एक युवक पर कंपनी में पानी सप्लाई की रंजिश के चलते लाठी से पीटकर जानलेवा हमला करने ब जबरन पैसों की मांग को लेकर छठे आरोपी गांव रूध निवासी बीकेश उर्फ टीनू को पकड़ा है।

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

आरोपी, विक्रम उर्फ भोला। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed