{"_id":"656a22e3f9565893bc087ec6","slug":"operation-of-rewari-ringas-special-train-today-and-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-7078-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन का आज और कल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन का आज और कल संचालन
Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जयपुर-नारनौल-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी विशेष ट्रेन का संचालन किया है। रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस विशेष रेलसेवा 2 और 3 दिसंबर को 2 ट्रिप चलेगी। यह रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 2 और 3 दिसंबर को रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर , जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।