{"_id":"69d145ad3137d833310b9f46","slug":"operation-launched-to-trace-rohingya-and-bangladeshi-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-236224-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चला अभियान
Sat, 04 Apr 2026 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
कोसली। थाना कोसली और रामपुरा क्षेत्र में शनिवार को अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। जिला पुलिस द्वारा ईंट भट्ठों सहित झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर लोगों की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली। उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की अैर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागज की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है।
पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।