फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only caution will save us from a possible third wave: Union Minister

हमारी सावधानी ही हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाएगी : केन्द्रीय मंत्री

Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Only caution will save us from a possible third wave: Union Minister
रेवाड़ी। केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि हमारी सावधानी ही हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाएगी। कोरोना के केस भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन तीसरी लहर का खतरा लगातार मंडरा रहा है। तीसरी लहर से अगर बचना है तो वैक्सीन लगवाएं और कोविड नियमों का पालन करें। इसके साथ ही मास्क लगाकर रखें और विवाह शादी जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ न जुटाएं।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह शुक्रवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में एक निजी कम्पनी द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारंभ करने उपरांत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

राव ने कहा कि इजराइल, अमेरिका जैसे देशों में भी कोरोना काबू नहीं आ रहा है। वहीं भारत में सरकार व प्रशासन के अथक प्रयासों से स्थिति काफी हद तक काबू में है। उन्होंने कहा कि एक माह में एक निजी कम्पनी ने ऑक्सीजन का 500 लीटर क्षमता प्रति मिनट प्लांट लगाकर सराहनीय कार्य किया है। जिसके लिए कम्पनी की मैनेजमेंट, डीसी यशेंद्र व जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समाजसेवियों ने जानमाल की परवाह किए बिना सीधे पब्लिक में रहकर अच्छा कार्य किया। जिसके लिए मोदी सरकार की तरफ से दिल से सम्मान करता हूं। पूरे हरियाणा में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा, मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन ने प्रयास करके ऑक्सीजन की पूर्ति बनाए रखीं। देश में 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए 70 करोड़ को वैक्सीन लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। राव ने कहा कि पंचकूला के बाद रेवाड़ी का नागरिक अस्पताल पूरे प्रदेश में ऐसा होगा जहां पर आईसीयू बेड की सुविधा होगी।
केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कोसली नागरिक अस्पताल के लिए इंसाफ मंच की तरफ से दी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इंसाफ मंच द्वारा चंदे का सदुपयोग अब कोरोना काल में हो रहा है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि निजी कम्पनी द्वारा लगाए जा रहे इस ऑक्सीजन जनरेटर की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। इसके शुरू होने से अब नागरिक अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी और मरीजों के लिए अब बाहर से सिलिंडर नहीं लाने पडे़ंगे।

निजी कंपनी के प्लांट हेड संदीप चौपड़ा ने कहा कि उनकी कम्पनी की मंशा है कि रेवाड़ी कम्युनिटी के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष हुकम चंद, जेजेपी के अध्यक्ष श्याम सुंदर सबरवाल, नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन पूनम यादव, सह प्रवक्ता वंदना पोपली, अहीर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हंसराज, सुनील मुसेपूर, शशीबाला, विरेन्द्र छिल्लर, नीतू चौधरी, दीपक मंगला, सहित पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, पीएमओ डॉ. सुशील माही, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विशाल राव, निजी कम्पनी के मैनेजर प्रोग्राम मैनेजमेंट रोहित खेत्रपाल व एचआर हेड विक्रम भोमरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed