फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only action helps in adverse circumstances: Pradeep Mishra

विपरीत परिस्थितियों में कर्म ही साथ देता है : प्रदीप मिश्रा

Fri, 22 Mar 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Only action helps in adverse circumstances: Pradeep Mishra
रेवाड़ी। शिवमहापुराण कथा में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेती भाजपा नेत्री आरती सिंह
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित हुडा मैदान में चल रही शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन वीरवार को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री और भाजपा नेता आरती सिंह राव कथा सुनने पहुंचीं। उन्होंने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके पर कथा आयोजक और भाजपा नेता सुनील यादव मूसेपुर भी उपस्थित थे। आरती राव ने कहा कि कथा के श्रवण से शांति मिलती है। भगवान शिव का अशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने रेवाड़ीवासियों के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पुण्य प्रबल होता है तो शिवमहापुराण की कथा होती है। बीज भूमि में डालने पर अंकुरित होगा, यह सत्य है। संत का काम श्रद्धालुओं को परमात्मा के मंदिर तक पहुंचाना है। विपरीत परिस्थितियों में कर्म ही साथ देता है। उन्होंने कहा कि जहां शिवकथा होती है, वहां शिव कैलाश व पृथ्वी के द्वादश ज्योतिर्लिंग आ जाते हैं। कथा सुनने के लिए प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed