{"_id":"6a3bbb36856f7e280a0d2b65","slug":"only-19-seats-for-bc-b-category-out-of-1093-jail-warden-posts-kamal-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-240755-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल वार्डन के 1093 पदों में बीसी-बी वर्ग को मात्र 19 सीटें : कमल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल वार्डन के 1093 पदों में बीसी-बी वर्ग को मात्र 19 सीटें : कमल सिंह
Wed, 24 Jun 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की तरफ से विभागों में निकाली जा रही भर्तियों के विज्ञापनों को लेकर युवाओं में असंतोष है। वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी कमल सिंह यादव ने हाल ही में जारी दो बड़े भर्ती विज्ञापनों का उदाहरण देते हुए बताया कि वन विभाग में कुल 779 वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) के पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है लेकिन इसमें बीसी-बी कैटेगरी के लिए केवल 8 पद ही आरक्षित किए गए हैं।
इसी तरह जेल वार्डन के 1093 पदों में से बीसी-बी वर्ग के हिस्से में मात्र 19 सीटें ही आई हैं। इतने बड़े विज्ञापनों में इतनी कम संख्या को देखकर युवाओं के मन में अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि जो बीसी-बी कैटेगरी के होनहार कैंडिडेट अपनी मेरिट (उच्च अंकों) के आधार पर जनरल कैटेगरी में चयन पाने के हकदार बनते हैं, उन्हें कथित तौर पर जनरल की बजाय बीसी-बी की सीटों में ही एडजस्ट या दिखाकर इस वर्ग की कुल पोस्टों को कम किया जा रहा है।
ऐसा होने से बीसी-बी वर्ग के अन्य युवाओं को मिलने वाला आरक्षण का वास्तविक लाभ खत्म होता जा रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर और युवाओं को एकजुट करने का फैसला किया है। इसके लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ा जा रहा है और इस विसंगति के खिलाफ बड़े स्तर पर एक जागृति अभियान चलाया जाएगा।