{"_id":"6782ddd973c3feef670f8dae","slug":"online-suggestions-invited-for-general-budget-rewari-news-c-198-1-rew1001-213846-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आम बजट के लिए ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आम बजट के लिए ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित
Sun, 12 Jan 2025 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से कोई भी नागरिक अपने सुझाव दे सकता है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए यह नई पहल की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा। उन्होंने बताया कि सुझाव के लिए बाकायदा क्षेत्रवार जरूरतों के अनुसार आर्थिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सामाजिक तीन प्रमुख श्रेणियां बनाई गई हैं। इनके तहत सामाजिक कल्याण, पुलिस, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल हेल्थ एवं रिसर्च, महिला एवं बाल विकास आदि विषयों पर नागरिक द्वारा सुझाव दिए जा सकेंगे। वित्त विभाग की साइट पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। निर्धारित कॉलम में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी सत्यापन होने पर आपको आर्थिक क्षेत्र की तीन श्रेणियों में से किसी एक का चयन कर सब श्रेणी का चुनाव करना होगा। इसके बाद आप निर्धारित बॉक्स में 100 शब्दों के अंदर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद