फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online applications invited for admission in class 6th and 9th in Sainik School

Rewari News: सैनिक स्कूल में कक्षा छठी और 9वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thu, 02 Jan 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Online applications invited for admission in class 6th and 9th in Sainik School
फोटो : 12गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट पर 13 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम सीट संख्या पास-आउट और नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

कक्षा छठी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर आधारित 300 अंकों की परीक्षा तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बुद्धिमत्ता पर आधारित 400 अंकों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 75 सीट व कक्षा नौवी में प्रवेश के लिए 25 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed