{"_id":"6a3445e33f31f69cba0363cb","slug":"online-applications-for-iti-kharkhada-can-be-submitted-until-the-30th-rewari-news-c-198-1-rew1001-240428-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई खरखड़ा में 30 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई खरखड़ा में 30 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखड़ा में प्रवेश प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर संस्थान की विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), सक्रिय ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी तथा बैंक पासबुक की प्रति की आवश्यकता होगी। संस्थान में आधुनिक कार्यशालाएं, स्वच्छ पेयजल, हरित वातावरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण का माहौल मिलता है। उन्होंने सभी योग्य युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की।