फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online applications for board exams begin today; window open until November 26

Rewari News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, 26 नवंबर तक मौका

Thu, 29 Oct 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Online applications for board exams begin today; window open until November 26
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी। नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन संबंधित विद्यालयों के मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ के अनुसार 27 से 30 नवंबर तक 100 रुपये, एक से चार दिसंबर तक 300 रुपये और पांच से आठ दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

सेकेंडरी के नियमित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क 1150 रुपये और माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये सहित कुल 1250 रुपये देने होंगे। प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये और माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये सहित कुल 1300 रुपये देने होंगे। प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अतिरिक्त तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 200 रुपये अलग से देने होंगे।

बोर्ड ने विद्यालय मुखियाओं को आवेदन में परीक्षार्थियों का विवरण विद्यालय रिकॉर्ड के अनुसार जांचने के निर्देश दिए हैं। फोटो और हस्ताक्षर संबंधी त्रुटियां परीक्षा शुरू होने के बाद ठीक नहीं की जाएंगी। तकनीकी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664254300 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed